नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी के मंगलसूत्र वाले बयान पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा- पिछले 2 दिनों से यह कहा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी आपसे आपका मंगलसूत्र और सोना छीनना चाहती है। अगर मोदी जी ‘मंगलसूत्र’ का महत्व समझते तो ऐसी बातें नहीं करते। जब मणिपुर में एक महिला का वस्त्रहरण कर उसके वस्त्र जलाए गए तब भी मोदी चुप थे, कुछ नहीं बोले। उनके उस महिला के मंगलसूत्र के बारे में नहीं सोचा। आज वह वोट के लिए महिलाओं से ऐसी बातें कह रहे हैं, उन्हें डरा रहे हैं ताकि वे डरकर वोट करें। उन्हें शर्म आनी चाहिए। देश को आजाद हुए 70 साल हो गए हैं और 55 साल कांग्रेस की सरकार रही। क्या किसी ने आपका सोना, मंगलसूत्र छीना? युद्ध के दौरान इंदिरा गांधी ने देश को अपना सोना दिया था। मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश पर कुर्बान हो गया। सच्चाई यह है कि ये (भाजपा) लोग महिलाओं के संघर्ष को नहीं समझ सकते।
मणिपुर में महिला का वस्त्रहरण हुआ, PM मोदी ने उनके मंगलसूत्र के बारे में नहीं सोचा : प्रियंका गांधी
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:April 24, 2024
- Post category:देश / मध्यप्रदेश
You Might Also Like
Haryana Lok Sabha Elections: नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी, Rao Inderjit आज नामांकन दाखिल करेंगे
Election Struggle: Naveen Jindal ने कंधों पर थैले उठाए और ट्रक में रखे, Sushil Gupta ने ई-रिक्शा में प्रचार किया