‘मैं अभी संत नहीं बन पाया हूं…’, बाबा बागेश्वर बोले – जो सच है वो बोलने से नहीं चूकते हैं

You are currently viewing ‘मैं अभी संत नहीं बन पाया हूं…’, बाबा बागेश्वर बोले – जो सच है वो बोलने से नहीं चूकते हैं

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोमवार (2 फरवरी) को इंदौर पहुंचे. यहां उन्होंने कहा कि सनानत धर्म में बहुत कमियां हो गई हैं. इनमें सुधार की आवश्यकता है. बाबा बागेश्वर ने कटाक्ष करते हुए कहा कि हमें दूसरों की निंदा की बजाय हिंदू आत्म सुधार पर कार्य करता है तो हमारी सनातन परंपरा कभी नहीं मिटेगी. इसे कोई नहीं मिटा सकता है. वर्तमान समय में सनातन की बहुत ज्यादा आवश्यकता है.

बाबा बागेश्वर ने क्या कहा?

इंदौर में मीडिया से बात करते हुए बाबा बागेश्वर ने सनातन की कमियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि साधु जो लड़कर आपस में निंदा कर रहे हैं, ये सनातन के लिए घातक है. पुरानी कुरीतियां, रूढ़िवादिता और बलि प्रथा हमारे सनातन की सबसे बड़ी कमी है. नए मंदिर तो बनाए जा रहे हैं लेकिन पुराने मंदिरों का जीर्णोद्धार बंद हो गया है, ये भी कमी है. हमारे मंदिर, तीर्थ और देवालय पिकनिक स्पॉट बन गए हैं, आस्था के केंद्र नहीं बन रहे हैं. ये सनातन की कमी है.

उन्होंने आगे कहा कि सनातन की एक और सबसे बड़ी कमी है कि हम एक-दूसरे को ज्ञान देते हैं लेकिन सभी को साथ में लेकर विश्व को ज्ञान देने की सोच नहीं रखते हैं. हमने ये सुधार की मांग की है. हम किसी मजहब के पक्ष और खिलाफ में नहीं हैं. हम हमेशा से सनातन के पक्ष में थे, हैं और रहेंगे, लेकिन जो सच है, वो बोलने से चूकते नहीं हैं.