उज्जैन। उज्जैन में बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोलने के पश्चात भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। भगवान महाकाल को रजत का त्रिपुण्ड त्रिनेत्र और बिलपत्र अर्पित कर भस्म आरती के दौरान महाकाल का भांग,चन्दन,सिंदूर और आभूषणों से श्रृंगार किया गया। मस्तक पर तिलक और सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी। फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।
भगवान महाकाल को रजत का त्रिपुण्ड त्रिनेत्र और बिलपत्र अर्पित
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:June 22, 2024
- Post category:देश
You Might Also Like
30 मिनट में तबाही: अजमेर के अवैध होटल में लगी आग, 4 साल के मासूम सहित 4 की मौत; जान बचाने खिड़कियों से कूदे लोग!
ISS पर पहुंचने वाले पहले भारतीय शुभांशु शुक्ला 16 महीने बाद घर लौटे, मां बोलीं- अब भी मेरा नन्हा बेटा है: शुभांशु शुक्ला दिल्ली पहुंचे, पीएम मोदी से आज हो सकती है मुलाकात!