बेंगलुरु। कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी सांसद प्रज्वल रेवन्ना 35 दिन बाद गुरुवार रात जर्मनी से भारत पहुंचे। बेंगलुरु के कैम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होने के बाद रात करीब 1 बजे SIT ने उन्हें कस्टडी में ले लिया। शुक्रवार को पूछताछ से पहले SIT प्रज्वल को बॉरिंग और लेडी कर्जन हॉस्पिटल में मेडिकल के लिए ले गई। वहीं, उनके वकील अरुण भी CID ऑफिस में मौजूद हैं। मेडिकल के बाद प्रज्वल को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा। यहां पुलिस उनकी कस्टडी की मांग करेगी। उधर, SIT ने प्रज्वल की मां भवानी रेवन्ना से पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। टीम ने ने उन्हें 1 जून को होलेनरसीपुर में अपने घर पर मौजूद रहने कहा है। प्रज्वल हासन लोकसभा सीट से JDS के उम्मीदवार हैं। उनके खिलाफ 3 महिलाओं से यौन उत्पीड़न के 3 मामले दर्ज हैं। वे 26 अप्रैल को वोटिंग के बाद जर्मनी चले गए थे। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक SIT समय-समय पर प्रज्वल का पोटेंसी टेस्ट कराने पर भी विचार कर रही है। बलात्कार का आरोपी पीड़ित पर यौन हमला करने में सक्षम है या नहीं, यह पता लगाने के लिए टेस्ट किया जाता है। फोरेंसिक टीम प्रज्वल का ऑडियो सैंपल भी लेगी, जिससे पता लगाया जा सके कि वायरल वीडियो में सुनाई रही आवाज प्रज्वल की है या नहीं। भारत आने से पहले प्रज्वल ने सेशंस कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका भी लगाई गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।
सेक्स स्कैंडल- प्रज्वल की 35 दिन बाद भारत वापसी, SIT ने किया अरेस्ट

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 31, 2024
- Post category:देश / मध्यप्रदेश
You Might Also Like
NEET 2024 पेपर लीक मामले में CBI की बड़ी रिपोर्ट: संजीव मुखिया के खिलाफ पेपर चोरी या लीक के सबूत नहीं, चार्जशीट में 45 आरोपी शामिल
गांधीनगर में आयोजित हुआ 4th ‘Global Renewable Energy Investors Meet & Expo’ (Re-Invest 2024), CM डॉ. मोहन यादव हुए शामिल; बोले- पीएम मोदी के प्रयास अभिनंदनीय हैं
