नई दिल्ली। दिल्ली में बरकरार जल संकट को लेकर अब दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दिल्ली सरकार ने अदालत से मांग की है कि वह हरियाणा को अधिक पानी सप्लाई करने के आदेश दें। दिल्ली की आप सरकार ने कोर्ट को बताया है कि शहर में पानी की मांग भीषण गर्मी के चलते बढ़ गई है और पड़ोसी राज्य हरियाणा को यह निर्देश दिया जाए कि वह एक महीने के लिए पानी की अतिरिक्त सप्लाई हमें कर दें। सरकार ने यह भी कहा है कि यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि दिल्ली के पानी की मांग की पूर्ति हो। इसके साथ ही शुक्रवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी एक ट्वीट के माध्यम यूपी और हरियाणा दोनों राज्यों को सहयोग के लिए कहा है। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पानी की किल्लत इसलिए जूझ रही है क्योंकि हरियाणा उसके हिस्सा का पानी नहीं दे रहा है।
दिल्ली में जल संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची केजरीवाल सरकार

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 31, 2024
- Post category:देश
You Might Also Like
VHP नेता का दावा- जंतर-मंतर आंदोलन में अपराधी शामिल थे, पंजाब में धर्मांतरण को लेकर भी जताई चिंता
टीएमसी को बड़ा झटका: विधायक मदन मित्रा ने छोड़ी पार्टी, ऋतब्रत बनर्जी के बागी गुट का थामा साथ
