दमोह। गर्मी में नदी तालाब और झरने में नहाने का अपना अलग ही मजा है। नहाने के दौरान कभी कभी हादसे भी हो जाते हैं। ऐसे ही हादसे के कारण शहर के भदभदा वॉटरफाल में नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी किया है। बता दें कि भदभदा वॉटरफॉल में कल एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी। वॉटरफॉल में नहाने पर प्रतिबंध से संबंधित आदेश अनुविभागीय दंडाधिकारी पथरिया महेंद्र कुमार गुप्ता ने जारी किया है। आदेश दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अंतर्गत जारी किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले पर दंड संहिता की धारा 188 के तहत की कार्रवाई की जाएगी।
भदभदा वॉटरफाल में नहाने पर लगा प्रतिबंधः आदेश जारी
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 30, 2024
- Post category:मध्यप्रदेश
You Might Also Like
मध्य प्रदेश को रेल बजट में मिली 14,745 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक राशि: इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित 80 स्टेशनों का होगा कायाकल्प, ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली से 3572 किमी ट्रैक होगा सुरक्षित
ATM में काली पट्टी लगाकर करते थे चोरी: यूपी का गैंग बुरहानपुर में गिरफ्तार, मोबाइल लोकेशन से पकड़े चोर; 25 हजार कैश, 7 मोबाइल, ब्लैक स्ट्रिप बरामद!