श्री महाकालेश्वर मंदिर में नई दिल्ली से आये भक्त हरीश शर्मा (रिंकू) द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर को मंदिर के पुरोहित नवनीत शर्मा व रूपम शर्मा की प्रेरणा से एक नग चांदी का मुकुट मय नाग व चंद्रमा, 2 नग कुंडल भेंट किए गए। इनका कुल वजन 4178 ग्राम है। जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचन्द जूनवाल द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल ने दी। वहीं श्री महाकालेश्वर मंदिर में नागपुर से आये भक्त भूषण गोदले द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर को मंदिर के पुरोहित शिवम व्यास की प्रेरणा से लकड़ी पर रजत(चांदी) मण्डित पाटला (चौकी) दान किया गया। जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के दर्शन व्यवस्था प्रभारी राकेश श्रीवास्तव द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई।
बाबा के भक्त द्वारा रजत मुकुट और पाटला दान किया

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 27, 2024
- Post category:देश
You Might Also Like
अब मध्यप्रदेश में ही मिलेगा हाई-टेक इलाज, कैंसर और ट्रांसप्लांट के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं: सर गंगाराम, कोकिलाबेन और अदाणी ग्रुप लाएंगे मध्यप्रदेश में हेल्थकेयर का बूस्टर डोज, GIS 2025 से हेल्थ सेक्टर में बड़ा निवेश
भारत-म्यांमार ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, मणिपुर में अंतरराष्ट्रीय तस्करी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार
