भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के अफसरों के खिलाफ सालों से चल रही शिकायतें अब बंद होगी। इसे लेकर सरकार की ओर से सामान्य प्रशासन विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं। इस निर्णय के बाद वे अफसर राहत भरी सांस ले सकेंगे जिनके खिलाफ सालों से जांच चल रही थी। दरअसल अफसरों के खिलाफ सालों से चल रही जांच बंद करने के लिए GAD ने नए फॉर्मूले की शुरुआत की है। झूठी शिकायतों को बंद करने के लिए सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग को निर्देश दिए हैं। इसमें कहा गया है कि शिकायतकर्ता अगर सामने नहीं आया तो अफसर की जांच की फाइल क्लोज कर दी जाएगी। जांच के दौरान साक्ष्य और गवाही देने वाला फरियादी सामने नहीं आया तो अफसर को क्लीन चिट दी जाएगी। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग के PS मनीष रस्तोगी ने आदेश जारी कर दिया है।
अफसरों को बड़ी राहत, सालों से चल रही जांच की जाएगी बंद
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 25, 2024
- Post category:मध्यप्रदेश
You Might Also Like
मध्यप्रदेश विधानसभा: राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण से शुरू हुआ बजट सत्र, सीएम यादव बोले -‘सबकी भावनाओं के अनुरूप होगा बजट; काले नकाब और तख्तियों संग विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक
पीएम मोदी ने किया ‘वनतारा’ का दौरा, शेर के शावकों को अपने हाथों से खिलाया खाना; वन्यजीवों संग बिताए 7 घंटे, करीब से देखा वन्यजीवों का संसार