भोपाल। मध्यप्रदेश में नर्सिंग घोटाले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश के 70 नर्सिंग कॉलेज दिल्ली सीबीआई की रडार पर है। सीबीआई को भ्रष्टाचार के कई इनपुट मिले है। रिश्वत का मामला सामने आने के बाद कॉलेज संचालकों में हड़कंप की स्थिति है। भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार CBI इंस्पेक्टर राहुल राज के 60 कॉलेज के जांच का जिम्मा पास था। कई कॉलेजों ने सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज को रिश्वत देकर क्लीन चिट ली थी। नर्सिंग घोटाले की सीबीआई जांच पर भी सवाल उठे है। जबलपुर हाईकोर्ट के निर्देश के बाद प्रदेश के करीब 300 कॉलेज की जांच हुई थी। जांच रिपोर्ट में 169 कॉलेज को सूटेबल पाया गया था। सीबीआई सब इंस्पेक्टर राहुल राज ने कई प्रिंसिपलों को भ्रष्टाचार के लिए साथ मिलाया और कई कॉलेजों के प्रिंसिपलों ने रिश्वत के पैसे राहुल राज तक पहुंचाए थे।
दिल्ली सीबीआई की रडार पर एमपी के 70 नर्सिंग कॉलेजः, संचालकों में हड़कंप

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 20, 2024
- Post category:मध्यप्रदेश
You Might Also Like
पहलगाम में आतंकी हमला, मध्यप्रदेश के परिवार ने मौत को करीब से देखा: हमले के चश्मदीद बने महू निवासी सुमित शर्मा, बोले – “‘हम बस 15 मिनट पहले वहां से निकले थे’!
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में नए खुलासे: सोनम और प्रेमी के बीच शादी के बाद हुए 234 बार कॉल, ट्रू कॉलर पर ‘संजय वर्मा’ के नाम से सेव था राज का नंबर; शिलॉन्ग पुलिस की जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य!
