जबलपुर। भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर में कहा कि जब तक देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू नहीं हो जाता, तब तक प्रत्येक हिंदू पांच संतान पैदा करे। साथ ही, वक्फ बोर्ड की तरह सनातन बोर्ड का भी गठन किया जाए। देवकीनंदन ठाकुर जबलपुर में 17 से 23 मई तक आयोजित होने जा रही श्रीमद्भागवत कथा के संदर्भ में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि एक देश-एक संविधान का नियम सब पर लागू होना चाहिए। हम लोग (हिंदू) देश में आठ प्रतिशत तक घट गए हैं। कहा कि हिंदुओं की दशा अगर देखनी हो तो पाकिस्तान, बांग्लादेश में देखें कि उनका क्या हाल है। अत: भारत में जो सनातन के हित की बात करेगा, हम उनके साथ रहेंगे। हम किसी राजनीतिक पार्टी को बढ़ावा नहीं देते, किंतु हम अपने राम, अपने संस्कार को बढ़ावा देते हैं। मथुरा, काशी, अयोध्या सनातनियों की अस्मिता है और इन तीन जगह पर समझौता बिल्कुल नहीं होगा।
‘हर हिंदू पांच संतान पैदा करे, गठित हो सनातन बोर्ड : देवकीनंदन ठाकुर

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 17, 2024
- Post category:मध्यप्रदेश
You Might Also Like
दुबई में CM मोहन यादव की बड़ी डील: एयर एंबुलेंस, कार्गो हब और एमिरेट्स ट्रेनिंग अकादमी पर बनी सहमति, इंदौर-भोपाल से दुबई तक सीधी फ्लाइट सेवाएं शुरू करने पर हुई ठोस चर्चा!
One Nation, One Election: MP भाजपा अध्यक्ष और खुजराहो सांसद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, VD शर्मा JPC में शामिल; जानें क्यों खास है ये भूमिका
