असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि अगर BJP को 400 सीटें मिलती हैं तो ज्ञानवापी और कृष्ण जन्मभूमि मंदिर बनाए जाएंगे। हिमंता ने कहा कि अबकी बार 400 पार का मतलब है ज्ञानवापी में शिवालय, मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर वापस भारत में। हिमंता दिल्ली में मनोज तिवारी के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार आरक्षण को और अधिक मजबूती देने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा- जब कांग्रेस हमसे पूछती है कि आपको 400 सीटें क्यों चाहिए? जब हमें 300 सीटें मिलीं तो हमने राम मंदिर बनाया और अब जब हमें 400 सीटें मिलेंगी तो कृष्ण जन्मभूमि बनाई जाएगी और ज्ञानवापी मस्जिद के स्थान पर बाबा विश्वनाथ मंदिर भी बनाया जाएगा। कांग्रेस के शासनकाल में पीओके को लेकर संसद में कोई चर्चा नहीं हुई। पीएम मोदी के नेतृत्व में जल्द ही पाक अधिकृत कश्मीर हमारे देश का हिस्सा बनेगा।
400 सीटें मिलेंगी तो कृष्ण जन्मभूमि-ज्ञानवापी में मंदिर बनाएंगे : असम CM

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 15, 2024
- Post category:देश / मध्यप्रदेश
You Might Also Like
भारत के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन: राष्ट्रपति-पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, CM मोहन यादव ने कहा- उनका जाना संपूर्ण देश के लिए अत्यंत दुखद है
WhatsApp Username फीचर पर सरकार सतर्क, आईटी मंत्रालय कर रहा जवाब की समीक्षा; चर्चा पूरी होने तक भारत में नहीं होगा लॉन्च
