नईदिल्ली। दिल्ली शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया को झटका लगा है. मामले से जुड़े CBI के केस में कोर्ट ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 15 मई तक बढ़ा दी है. दिल्ली में स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट अगली सुनवाई 15 मई को करेगा. वहीं सिसोदिया इसके अलावा दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के केस में न्यायिक हिरासत में पहले ही 8 मई तक है, ED और CBI दोनो ही जांच एजेंसी दिल्ली शराब नीति मामले में सिसोदिया की भूमिका की जांच कर रहे हैं. पिछले साल फरवरी में सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया था. ED और CBI ने दावा किया है कि दिल्ली शराब नीति को लागू करने और तैयार करने में गड़बड़ी हुई है. इसमें दिल्ली की केजरीवाल सरकार में कई मंत्री शामिल रहे हैं. ED ने तो हाल ही में इसका मुख्य साजिशकर्ता केजरीवाल को करार दिया है.
मनीष सिसोदिया को झटका, न्यायिक हिरासत 15 मई तक बढ़ी

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 7, 2024
- Post category:देश
You Might Also Like
NEET UG 2025: एनटीए ने जारी किया रिजल्ट, 20.8 लाख छात्रों को मिला परिणाम; सिर्फ 1 सवाल में बदलाव, इंदौर के 75 छात्रों का रिजल्ट फिलहाल जारी नहीं!
मणिपुर हिंसा: सेनापति में असम राइफल्स कैंप पर भीड़ का हमला, तीन सुरक्षा वाहन जलाए; तलाशी अभियान के बाद बढ़ा तनाव
