अजमेर। राजस्थान में अजमेर में मौलवी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अजमेर के कंचन नगर मस्जिद में तीन अज्ञात बदमाशों ने मौलवी माहिर की हत्या की है। पुलिस के अनुसार, तीन लोग जबरदस्ती मस्जिद में घुस आए थे और उन्होंने पीट-पीटकर मौलवी की हत्या कर दी। रामगंज के थाना प्रभारी रवीन्द्र सिंह ने बताया कि मस्जिद के पास एक कमरा बना हुआ था, जिसमें वो मौलवी रहते थे। वहां कुछ बच्चे भी रह रहे थे, जिन्होंने बताया कि 3 लोगों ने डंडे से मौलवी के साथ मारपीट की, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सीसीटीवी में देखा गया कि तीन नकाबपोश मस्जिद में आए थे। हालांकि, अभी तक पुलिस को हत्या के कारण का पता नहीं लग पाया है।
मौलवी की अजमेर की मस्जिद में घुसकर हत्या

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:April 27, 2024
- Post category:देश
You Might Also Like
36 साल पुराने सरला भट्ट हत्याकांड में यासीन मलिक समेत 5 पर चार्जशीट: आरोप- कश्मीरी पंडित नर्स का अपहरण कर 4 दिन तक किया टॉर्चर, फिर गोली मारकर हत्या
चीनी छोड़ने से पहले जान लें ये 7 अहम बातें: हेल्दी लाइफस्टाइल की शुरुआत में न करें ये गलती, वरना बढ़ सकती हैं शारीरिक और मानसिक दिक्कतें
