इंदौर। लोकसभा चुनाव में इंदौर को मतदान में नंबर वन बनाने और मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए नवाचार की अनूठी पहल की जा रही है। इंदौर की 56 दुकान व्यापारी एसोसिएशन ने यह तय किया है कि इंदौर में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए वे एक अनोखी पहल करेंगे। जहां 13 मई को फर्स्ट टाइम वोटर्स अपनी उंगली पर इंक का निशान दिखाएं और फ्री में पोहा के साथ जलेबी, कोल्ड ड्रिंक्स, आइस क्रीम खाएं। इसके साथ ही सुबह 9 बजे के पहले वोट करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को भी पोहा और आइसक्रीम मिलेगी। बतादें कि, यह निर्णय सिटी बस कार्यालय परिसर में कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित ‘मतदाता जागरूकता संवाद’ के अंतर्गत शहर के विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों और संगठनों के पदाधिकारियों ने लिया है। चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान को इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विधान सभा चुनाव के दौरान भी इंदौर में इस तरह का आयोजन किया गया था। जहां सुबह 9 बजे से पहले वोट डालने वालों को फ्री में पोहा खाने को मिल रहा है। इस दौरान दुकान में काफी भीड़ देखने को मिली थी। अब एक बार फिर इंदौर कुछ नया करने जा रहा है, क्योंकि इस बार सिर्फ पोहा नहीं बल्कि उसके साथ जलेबी, आइस क्रीम, कोल्डड्रिंक, नूडल्स फ्री में खाने को मिलेगी। बस शर्त इतनी की उंगली पर मतदान का निशान होना चाहिए।
वोट डालो और फ्री में पोहा, जलेबी, कोल्ड ड्रिंक्स, आइस्क्रीम खाओ

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:April 25, 2024
- Post category:मध्यप्रदेश
You Might Also Like
Haryana: बदमाशों ने भगवान को भी नहीं छोड़ा, मंदिर में लगाई आग, दानपात्र भी लूट ले गए
पीथमपुर की रामकी एनवायरो फैक्ट्री में धधक रहा यूनियन कार्बाइड का ज़हर, 650 जवानों की घेराबंदी में जल रहा जहरीला कचरा; सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई प्रक्रिया
