उज्जैन। बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे कृषि उपज मंडी उज्जैन में स्थित कांग्रेस नेता झुझार सिंह सोलंकी के घर और दुकान में अचानक आग लग गई,आग घर के पीछे पड़े स्क्रैप से शुरू हुई जिसकी लपटे दूसरी मंजिल तक पहुंच गई।आगजनी की खबर लगते ही हड़कंप मच गई ,तत्काल आग की चपेट में आने वाले मकान के आसपास के रहवासी मकानों को खाली करवाया गया,वही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पड़ोसी राजेंद्र राठौर ने बताया की घर के पीछे स्क्रैप पड़ा था उसी में आग लगी जिसके कारण घर के ऊपरी मंजिल तक आग पहुंच गई,दमकल की टीम ने तत्काल आग पर काबू पाया।
उज्जैन में कांग्रेस नेता के घर लगी आग
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:April 25, 2024
- Post category:मध्यप्रदेश
You Might Also Like
MP Election 2023: प्रधानमंत्री के जबलपुर दौरे पर कांग्रेस का प्रहार, कहा- पीएम मोदी को मिले झूठ रत्न
जबलपुर में रेलवे की नौकरी का झांसा देकर इंजीनियरिंग छात्र से ₹3.25 लाख की ठगी, रिश्तेदार निकला मास्टरमाइंड; फर्जी वर्दी और आईकार्ड के साथ ठगी को दिया अंजाम!