भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी CBI करेगी. मध्य प्रदेश सरकार ने जांच के लिए सिफारिश की है. ट्विशा के परिवार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर सीबीआई जांच की मांग की थी. सीएम के निर्देश के बाद गृह विभाग ने शुक्रवार (22 मई) को नोटिफिकेशन जारी किया.
संदिग्ध हालत में मिला शव
दरअसल, 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित घर से 33 साल की ट्विशा शर्मा का संदिग्ध हालत में शव मिला था. परिवार ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष की ओर से उसे प्रताड़ित किया जाता था. इसके साथ ही ट्विशा के परिजनों ने सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कराया है. ट्विशा की मां रेखा शर्मा ने ये भी दावा किया कि पति उसे गालियां दिया करता था और पैसे के लिए झगड़ा करता था.