PM मोदी की अपील का असर, MP लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष ई-रिक्शा से शपथ लेने पहुंचे

You are currently viewing PM मोदी की अपील का असर, MP लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष ई-रिक्शा से शपथ लेने पहुंचे

धानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल कम करने की अपील का असर अब बीजेपी नेताओं पर दिखने लगा है. राजधानी भोपाल में मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह ई-रिक्शे में बैठकर अपने शपथ ग्रहण में पहुंचे. घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें सत्येंद्र भूषण अपने समर्थकों के साथ ई-रिक्शे पर बैठकर पहुंचते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान सत्येंद्र भूषण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशहित में आह्वान किया है, जिसका हम सबको पालन करना चाहिए.

हेमंत खंडेलवाल की उपस्थिति में करेंगे माल्यार्पण

मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह के अलावा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पंकज जोशी और उपाध्यक्ष राकेश सिंह जादौन भी आज पदभार ग्रहण करेंगे. सभी बीजेपी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में पदभार संभालेंगे. साथ ही कार्यालय में मौजूद श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे.

इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे में दो बार अपील करते हुए कहा कि हमको डीजल और पेट्रोल का इस्तेमाल कम करना चाहिए. पीएम ने खाड़ी के देशों में चल रहे युद्ध को लेकर कहा कि यह युद्ध पिछले एक दशक की सबसे बड़ी समस्या है.

मंत्रियों पर कम दिखा PM की अपील का असर

हालांकि इसके पहले सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में कैबिनेट की मीटिंग हुई. इस बैठक में कई मंत्रियों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर कम दिखा. अधिकतर मंत्री अपने ही वाहन से मीटिंग में पहुंचे थे. हालांकि मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन करते हुए सभी मंत्रियों से ईंधन को बचाने के लिए कहा.

इसके पहले पाठ्यपुस्तक निगम के नए अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर 700 गाड़ियों के काफिले के साथ उज्जैन से भोपाल पहुंचे थे. जिसके बाद भोपाल में लोगों को काफी जाम का सामना करना पड़ा था.