शशांक सिंह ने फिर टपकाया आसान कैच, क्लासेन को मिला जीवनदान, रिकी पोंटिंग का रिएक्शन वायरल

You are currently viewing शशांक सिंह ने फिर टपकाया आसान कैच, क्लासेन को मिला जीवनदान, रिकी पोंटिंग का रिएक्शन वायरल

आईपीएल 2026 का 49वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. इस मैच में पंजाब के ऑलराउंडर शशांक सिंह की खराब फील्डिंग ने एक बार फिर सभी का ध्यान अपनी ओर खिंच लिया है. इस सीजन शशांक की खराब फील्डिंग टीम के लिए लगातार सिरदर्द बनी हुई है. हैदराबाद के खिलाफ मैच में भी उन्होंने अपनी गलती दोहराई और हेनरिक क्लासेन का आसान कैच छोड़ दिया है.

शशांक सिंह ने फिर टपकाया आसान कैच

पंजाब किंग्स के खिलाफ हैदराबाद ने तूफानी शुरुआत की और 8 ओवर में 2 विकेट खोकर 94 रन बनाए. इसके बाद 9वां ओवर स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल फेंकने आए. ओवर की चौथी गेंद पर चहल ने हेनरिक क्लासेन को आउट करने का पूरा इंतजाम कर दिया था, लेकिन बॉउड्री लाइन पर खड़े शशांक सिंह ने एक बार फिर आसान कैच छोड़कर सभी को निराश कर दिया. शशांक ने ना सिर्फ क्लासेन का कैच छोड़कर उन्हें जीवनदान दिया बल्कि 4 रन भी लुटा दिए.