मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया का विरोध कई साधु-संतों ने किया था. हर्षा के संन्यास लेने पर सवाल उठाए थे. जिसके बाद हर्षा रिछारिया ने संतों से सवाल पूछे हैं. उन्होंने कहा मुझ पर सवाल उठाने वाले गर्भ से ही सन्यासी बने हैं क्या? जानें हर्षानंद गिरी ने क्या कहा?
हर्षा रिछारिया संन्यास लेने के बाद अब हर्षानंद गिरी बन चुकी हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोग टीआरपी पाने के लिए मुझ पर सवाल उठा रहे हैं. जिस धर्म में महर्षि वाल्मीकि की कथा सुनाते हैं उसी धर्म में संन्यास पर सवाल उठाए जा रहे. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मुझे नचनिया कुदनिया कहा जा रहा है.