अजमेर दरगाह में भीड़ के बीच फंसे शाहरुख खान, धक्का मारकर किया बाहर, बॉडीगार्ड ने बताया कैसा था रिएक्शन

You are currently viewing अजमेर दरगाह में भीड़ के बीच फंसे शाहरुख खान, धक्का मारकर किया बाहर, बॉडीगार्ड ने बताया कैसा था रिएक्शन

बॉलीवुड के स्टार एक्टर शाहरुख खान एक बार अजमेर शरीफ दरगाह गए थे. जहां वे भीड़ के बीच में फंस गए. भीड़ इतनी बेकाबू हो गई. उनकी सिक्योरिटी टीम की भी हालत काफी खराब होने लगी. किसी तरह भीड़ से निपटकर उनको बाहर निकाला जा सका. इसका खुलासा उनके सिक्योरिटी गार्ड यूसुफ इब्राहिम ने किया. हालांकि यह मामला पुराना है, लेकिन हाल ही में उनके सुरक्षा गार्ड ने यह जानकारी दी है. जानें गार्ड ने क्या बताया?

शाहरुख खान के सिक्योरिटी गार्ड रहे यूसुफ इब्राहिम ने एक पुराना किस्सा सुनाया. उन्होने बताया कि एक बार अपनी टीम के साथ शाहरुख खान को लेकर अजमेर दरगाह शरीफ गए थे. हजमेर शरीफ दरगाह में शुक्रवार के दिन काफी ज्यादा भीड़ होती है. हालांकि भीड़ को शाहरुख खान के आने की जानकारी नहीं थी. लेकिन दरगाह कमेटी को उनके आने की सूचना थी. इसके बावजूद भी भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि स्थिति को काबू करना बहुत मुश्किल हो गया.

मेरी जिंदगी का पहला ऐसा मौका: सिक्योरिटी गार्ड

उन्होंने बताया कि दोपहर का समय था. करीब साढ़े 12 बजे रहे थे. इस समय नमाज भी पढ़ी जानी थी, शायद इसलिए भीड़ और ज्यादा हो गई. यह मेरी जिंदगी का ऐसा मौका था जब भीड़ हमारी कंट्रोल से बाहर हो गई. शाहरुख खान भीड़ में फंस गए. चारों तरफ से लोग धक्का दे रहे थे. उस दिन देशभर से लोगों के आने की वजह से भीड़ कुछ ज्यादा ही हो गई थी. हालांकि पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को काबू में करने का प्रयास किया, लेकिन वह भी असफल रही.