केदारनाथ धाम के खुले कपाट, भक्तों का उमड़ा हुजूम, CM धामी भी पहुंचे

You are currently viewing केदारनाथ धाम के खुले कपाट, भक्तों का उमड़ा हुजूम, CM धामी भी पहुंचे

केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 8 बजे से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ किया गया. कपाट खुलते ही “हर हर महादेव” के जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा. धाम को करीब 51 क्विंटल फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है. मंदिर के कपाट खुलने के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई गई. इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे.

बाबा केदार के प्रथम दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहले ही धाम पहुंच चुके थे, बाबा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में यात्री मौजूद रहे. भीड़ इतनी बढ़ गई है कि सड़कों पर जाम की स्थिति बनने लगी है. हालांकि प्रशासन संभव मदद के लिए तैयार है.

प्रशासन ने किए खास इंतजाम

भक्तों को किसी प्रकार से कोई समस्या न पैदा हो. इसके लिए प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं. पैदल मार्ग पर शौचालय, आवास, गर्म पानी, लाइट के साथ खानपान के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं. इसके साथ ही प्रत्येक दो किमी की दूरी पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा सहायता केंद्र भी खोले गए हैं, ताकि अगर किसी को स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्या होती है, तो तुरंत इलाज किया जा सके.