IPL 2026 के मुकाबलों में हर रोज कुछ न कुछ रोमांचक देखने को मिलता है. 16 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े में पंजाब और मुंबई के बीच शानदार मुकाबला खेला गया है. इस मैच में जाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैदान पर कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसने क्रिकेट प्रेमियों की सांसें थाम दीं. इस मैच में श्रेयस अय्यर ने बाउंड्री लाइन पर अपनी फुर्ती और सूझबूझ का ऐसा नमूना पेश किया मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी भी हैरान रह गए.
हार्दिक पंड्या का कड़क प्रहार
मैच के दौरान मार्को यानसेन की गेंद पर हार्दिक पंड्या ने एक कड़क प्रहार किया. गेंद हवा में सीधी लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ जा रही थी, जहां श्रेयस अय्यर तैनात थे. अय्यर ने हवा में चीते जैसी छलांग लगाकर गेंद को तो लपक लिया, लेकिन उनका संतुलन बाउंड्री लाइन के बाहर जा रहा था. लेकिन उन्होंने हवा में रहते हुए गेंद को पास खड़े फील्डर मार्को यानसेन की तरफ उछाल दिया.
यानसेन ने भी नहीं की कोई गलती
उधर यानसेन भी बिना कोई गलती किए गेंद लपक ली. इसके साथ ही एमआई के विस्फोटक बल्लेबाज हार्दिक पांड्या की पारी का अंत कर दिया. श्रेयस अय्यर ने ये कैच मुंबई इंडियंस के डगआउट के ठीक सामने पकड़ा जहां सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा दोनों ही अनुभवी खिलाड़ी बैठे हुए थे. श्रेयस का ये करिश्मा देखकर दोनों हैरान रह गए. अय्यर की इस एथलेटिक फील्डिंग ने डकआउट में सन्नाटा पसरा दिया.