पति ने चप्पल में लगाया था GPS, फिर बेवफा पत्नी को प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ा, चला हाई वोल्टेज ड्रामा

You are currently viewing पति ने चप्पल में लगाया था GPS, फिर बेवफा पत्नी को प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ा, चला हाई वोल्टेज ड्रामा

बिहार की राजधानी पटना के एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे. एक युवक ने अपनी पत्नी के प्रेमी को पकड़ने के लिए ऐसा दिमाग लगाया कि उसे सुनकर हर कोई हैरान है. युवक को जब शक हुआ कि उसकी पत्नी किसी और से बात करती है, तो उसने पत्नी के चप्पल में जीपीएस ट्रैकर लगा दिया. जैसे ही पत्नी अपने प्रेमी से मिलने पहुंची. युवक ने रंगेहाथ धर दबोचा.

प्रेमी-प्रेमिका को लेकर इन दिनों कई खबरें आती हैं. लेकिन पटना में तो पति ने बेवफा पत्नी को पकड़ने के लिए अलग ही तरीका ढूंढ निकाला. जानकारी के अनुसार, यह मामला पटना से सटे फुलवारीशरीफ का है, जहां एकता नगर में रहने वाले एक युवक को अपनी पत्नी पर काफी समय से शक था लेकिन वह कभी पकड़ नहीं पाया. इसलिए हमेशा चुप रहा. इसी दौरान उसके दिमाग में अचानक से ख्याल आया कि क्यों न चप्पल में जीपीएस सिस्टम लगा दिया जाए, ताकि पत्नी के बारे में पता लगा सकें. ठीक वैसा ही किया, जैसा उसने सोच रखा था.

प्रेमी के साथ पत्नी को रंगेहाथ पकड़ा

एक दिन युवक ने अपनी पत्नी का चप्पल लिया और उसमें जीपीएस ट्रैकर लगा दिया. शनिवार के दिन जब पत्नी घर से निकली तो वह उसका लोकेशन ट्रैस करने लगा. पत्नी को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि कोई ऐसा भी कर सकता है. इसलिए उसने ध्यान नहीं दिया और घर से निकलते ही सीधे प्रेमी के पास पहुंच गई. पीछे से पति भी लोकेशन ट्रैस कर पहुंचा और रंगेहाथों पकड़ लिया. इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया, जो पुलिस तक पहुंच गया