LPG Crisis के बीच अच्छी खबर! स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज को पार करने वाले हैं तिरंगे वाले 2 गैस टैंकर

You are currently viewing LPG Crisis के बीच अच्छी खबर! स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज को पार करने वाले हैं तिरंगे वाले 2 गैस टैंकर

LPG Crisis: मध्य पूर्व में युद्ध के माहौल के बीच ईरान ने ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज’ से गुजरने वाले जहाजों पर रोक लगा रखी है. इस वजह से वहां जहाजों का जमावड़ा हो गया है. इस खाड़ी से पूरी दुनिया का 20 फीसदी गैस और कच्चा तेल गुजरता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले 24 घंटे से किसी भी देश के जहाज को ईरान ने निकलने की इजाजत नहीं दी है. इस तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर है, जल्द ही भारतीय झंडे तिरंगे वाले दो गैस टैंकर गुजरने वाले हैं.

जल्द भारत पहुंचेंगे गैस टैंकर

शिपिंग डेटा और मीडिया सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी रायटर्स ने बताया कि हॉर्मूज की खाड़ी से जहाजों के गुजरने पर प्रतिबंध के बीच भारतीय झंडे वाले दो लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) टैंकर यहां से गुजरने वाले हैं. दरअसल, ईरान की जहाजों पर हमले की धमकी के बाद सैकड़ों जहाजों ने यहां लंगर डाला हुआ है. ये स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज से निकलने की कोशिश कर रहे हैं.

दोनों जहाजों ने खाड़ी में लंगर डाला

डेटा एनालिस्ट एजेंसी केपलर के मुताबिक दोनों जहाज इस वक्त खाड़ी में लंगर डाले हुए हैं. पिछले 24 घंटे में किसी जहाज ने यहां से यात्रा नहीं की है. मरीन ट्रैफिक के अनुसार तिरंगे वाले LPG टैंकर ‘पाइन गैस’ और ‘जग बसंत’ दोनों भारत की ओर आने वाले हैं. इसका सीधा-सा अर्थ हुआ कि दोनों टैंकर इस खाड़ी को पार करने वाले हैं.