भोपाल में रिटायर्ड जज के घर चोरी, चार सिलेंडर लेकर फरार हुए चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

You are currently viewing भोपाल में रिटायर्ड जज के घर चोरी, चार सिलेंडर लेकर फरार हुए चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. देश में गैस सिलेंडर को लेकर मचे कोहराम के बीच चोर अब गैस सिलेंडर की चोरी करने में लग गए है. ऐसा ही मामला राजधानी भोपाल से आया है, जहां चोरों ने रिटायर्ड जज के घर से गैस सिलेंडर की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. घर की पार्किंग में रखे चार सिलेंडर को आधी रात चोर लेकर फरार हो गए.

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. चोरी करते हुए चोर फुटेज में साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं. बाइक सवार तीन बदमाशों ने मिलकर रिटायर्ड जज के घर से चोरी की घटना को अंजाम दिया है. दरअसल, 15 मार्च की रात 1:56 मिनट पर चोरों ने ओम शिव नगर स्थित मकान नंबर 59 में रिटायर्ड जज के घर पर धावा बोला. रिटायर्ड जज का बेटा पेशे से वकील है, पिता की कोरोना में मौत हो जाने के बाद अपने पूरे परिवार के साथ वकील रॉबिन जैन ओम शिव नगर स्थित अपने मकान में रहते हैं.

उन्होंने बताया कि 16 मार्च की सुबह जब वह अपने घर के नीचे पार्किंग में पहुंचे तो उनकी नजर सीढ़ी के नीचे गई तो देखा कि वहां रखे गए चार खाली सिलेंडर गायब थे. जब सीसीटीवी चेक किया तो पता चला रात को 1:56 बजे पर चोरों ने घर पर धावा बोला था और सिलेंडर लेकर फरार हो गए.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. फरियादी ने बताया कि लगभग ₹6000 की कीमत का 4 सिलेंडर चोरों ने चोरी की है. पूरा मामला कोहेफिजा थाना क्षेत्र का है. थाना प्रभारी केजी शुक्ला के मुताबिक आरोपियों की पहचान कर ली गई है. सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की पहचान हुई है. अब जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस के मुताबिक घटना के दिन चोरों ने दोपहर में बैरागढ़ में भी गैस सिलेंडर की चोरी को वारदात को अंजाम दे चुके हैं.

क्या है पूरा मामला?

आपको बात दें कि मध्य ईस्ट में युद्ध चल रहा है और युद्ध का असर जो है भारत देश में भी देखा जा रहा है. भोपाल में भी घरेलू गैस की किल्लत लगातार देखी जा रही है,अब भोपाल में किल्लत की बीच कोहेफिजा थाना क्षेत्र के ओम नगर में वकील रॉबिन जैन के घर के नीचे पार्किंग में रखे 4 सिलेंडर चोरी करके ले गए. चोर, सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है.