Ghooskhor Pandat: ‘घूसखोर पंडत’ ही क्यों? Netflix पर टीजर रिलीज होते ही भड़के यूजर्स, मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामला

You are currently viewing Ghooskhor Pandat: ‘घूसखोर पंडत’ ही क्यों? Netflix पर टीजर रिलीज होते ही भड़के यूजर्स, मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामला

मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म का टीजर रिलीज होते ही बायकॉट की मांग होने लगी. फिल्म के टाइटल को लेकर लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है. यानी फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों से घिर गई है. इस फिल्म का टाइटल है ‘घूसखोर पंडत’, जिसका टीजर नेटफ्लिक्स पर जारी हो चुका है. सोशल मीडिया पर लोग फिल्म निर्माताओं के साथ ही नेटफ्लिक्स पर भी जातिवादी होने का आरोप लगाया है. अब यह मामला सिर्फ सोशल मीडिया तक नहीं रहा है बल्कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुंच चुका है. इसकी जानकारी आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने दी है.

दरअसल, 3 फरवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का टीजर रिलीज हुआ. टीजर देखते ही लोगों ने नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर विरोध शुरू कर दिया. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का विरोध किसी ने नहीं किया, बल्कि फिल्म के टाइटल का विरोध किया