अमेरिका और भारत के बीच व्यापार युद्ध की तलवार लटक रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयात होने वाले सामान पर 50% तक का टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। इस फैसले से भारतीय उत्पादों की कीमत अमेरिका में बढ़ सकती है। लेकिन इस फैसले से अमेरिका में स्मार्टफोन एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी एपल (Apple) पर क्या असर होगा? आइए जानते हैं पूरा मामला।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 6 अगस्त को एक कार्यकारी आदेश पर दस्तखत कर भारत से आने वाले सामानों पर 25% का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है। पहले से लागू 25% शुल्क के साथ अब यह कुल 50% हो गया है। यह फैसला 27 अगस्त से लागू होगा, जिससे दोनों देशों को बातचीत के लिए तीन हफ्ते का समय मिलेगा। ट्रंप ने इस कदम के पीछे भारत द्वारा रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध में रूस का परोक्ष समर्थन करना बताया है।
अमेरिका का भारत पर 50% टैरिफ! क्या कम हो जाएगा iPhone का एक्सपोर्ट?
- Post author:Shivendra Parmar
- Post published:August 22, 2025
- Post category:देश / बिज़नेस
You Might Also Like
उपराष्ट्रपति चुनाव: I.N.D.I.A और NDA आमने-सामने, दक्षिण से उतरे दोनों उम्मीदवार; विपक्ष ने रिटायर्ड जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को बनाया उम्मीदवार!
Lok Sabha Elections 2024: Haryana में Congress उम्मीदवारों की नकली सूची हो रही है वायरल, इंतजार बढ़ रहा है; इसका ऐलान कब होगा?