दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जेड श्रेणी की सुरक्षा दे दी गई है। सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जेड श्रेणी की सीआरपीएफ सुरक्षा प्रदान कर दी है। इससे पहले, दिल्ली में बुधवार को साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी राजेश खिमजी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी राजेश को दिल्ली पुलिस ने देर रात दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका स्थित एक मजिस्ट्रेट के घर पर पेश किया गया। सूत्रों ने बताया कि आरोपी को तीस हजारी अदालत परिसर में किसी भी मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं किया गया।
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा, आरोपी राजेश को पांच दिन की पुलिस रिमांड
- Post author:Shivendra Parmar
- Post published:August 21, 2025
- Post category:देश
You Might Also Like
गोल्डन गर्ल्स का कमाल! U-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप पर फिर लहराया तिरंगा, साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई
Election story: जब Haryana की CID पर 10 जनपथ का जासूसी का आरोप लगा, मुद्दा संसद में उठाया गया, सरकार हिल गई